लाडली बहना योजना क्या है?
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लाडली बहना योजना (Ladli Bahan Yojna) को शुरू करने की घोषणा की थी। उन्होंने इस योजना के लाभ भी लोगों को बताए थे। मध्यप्रदेश में लाडली बहन योजना के अंतर्गत प्रदेश की गरीब बहनों को प्रतिमाह 1000 रुपए की राशि प्रदान की जाएगी। आवेदन करते समय जो बैंक खाता नंबर महिला के द्वारा दिया जायेगा, उसी खाते में लाभार्थी महिला को हर माह राशि मिलना शुरू हो जाएगी।

मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना
योजना का नाम | MP Ladli Bahana Yojana 2023 |
किसने शुरू की | मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान |
कहां शुरू की | मध्यप्रदेश में |
कब शुरू की | 28 जनवरी 2023 |
किसके लिए शुरू की | महिलाओं के लिए |
लाभ | आर्थिक |
आवेदन की प्रक्रिया | ऑनलाइन |
योजना का उद्देश्य
लाड़ली बहन योजना का मुख्य लक्ष्य बालिकाओं को सशक्त बनाना और उनकी शिक्षा और शादी के खर्च के लिए वित्तीय सहायता प्रदान करके लैंगिक समानता को बढ़ावा देना है। इसका उद्देश्य माता-पिता को अपनी बेटियों को शिक्षित करने और अपने बेटों के समान देखभाल और अवसरों के साथ पालने के लिए प्रोत्साहित करना और समाज की मानसिकता को लड़कियों के मूल्य और महत्व के प्रति बदलना है
मध्यप्रदेश में पहले से ही बेटियों के लिए लाड़ली लक्ष्मी योजना (Ladli Laxmi Yojana) को चलाया जा रहा है। वहीं अब लाडली बहना योजना भी राज्य की महिलाओं के लिए शुरू की गयी है। महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत व आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से मध्यप्रदेश सरकार ने लाडली बहना योजना को शुरू करने की घोषणा की है।
लाडली बहना योजना के लिए पात्रता (Eligibility)
- उनको ही योजना का लाभ दिया जायेगा जो टैक्स भरने के दायरे में नहीं आती हैं।
- गरीब व् माध्यमवर्गीय बहनों को ही योजना का लाभ दिया जायेगा।
- दोनों ही प्रकार-विवाहित और अविवाहित महिला योजना का लाभ लेने के पात्र होंगी।
- मध्यप्रदेश की महिलाएं ही योजना का लाभ लेने के पात्र होंगी।
- जाति का कोई बंधन नहीं होगा।
- विद्यार्थियों को इस योजना का लाभ नहीं दिया जायेगा।
- प्रदेश की मूलनिवासी सभी जाति की महिलाओं को लाडली बहना योजना का लाभ मिलेगा।
योजना का लाभ
- योजना के अंतर्गत महिलाओ को 1000 रूपए प्रतिमाह दिए जायगे|
- पांच साल में एक लाभार्थी महिला को कुल साठ हजार रुपए दिए जाएंगे।
- अगले पांच वर्षों में इस योजना पर कुल साठ हजार करोड़ रुपए खर्च किये जाएंगे।
- योजना की मदद से लगभग 1 करोड़ बहनों के बैंक खाते में 1000 रुपए की राशि डाली जावेगी।
- राज्य की 65% बहनों को इस योजना का लाभ मिल पाएगा।
- गाव क्षेत्र से आने वाली बहनों को प्राथमिकता दी जाएगी।
लाडली बहना योजना दस्तावेज
- आधार कार्ड
- मूल निवास प्रमाण पत्र
- आय प्रमाण पत्र
- पासपोर्ट फोटो
- समग्र आईडी
लाडली बहना योजना फॉर्म pdf
लाडली बहना योजना रजिस्ट्रेशन फॉर्म
लाडली बहना योजना online apply
नर्मदा जयंती (MP Narmada Jayanti) के मौके पर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान के द्वारा इस योजना की घोषणा की गयी है। 25 मार्च 2023 से मध्य प्रदेश में योजना को शुरु किया जाएगा। बहनों को आवेदन करने में परेशानी न आए इसके लिए शासकीय अधिकारी-कर्मचारी और सामाजिक कार्यकर्ता फॉर्म भरवाने का काम करेंगी। फॉर्म भरने की प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद जून महीने से राशि मिलनी शुरू हो जाएगी। फिलहाल MP Online पर MP Ladli Bahan Yojana 2023 Apply Online करने का विकल्प रहेगा या नहीं इसकी जानकारी नहीं दी गयी है। जैसे ही Registration प्रक्रिया शुरू होगी, आपको इसके बारे में अधिक जानकारी हमारी वेबसाइट किसान सुचना पर अवश्य दी जाएगी।